Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या: नेशनल हेराल्ड मामले पर ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी



अयोध्या 17 जून। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 10 -10 घंटे पूछताछ करने के बहाने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को बेवजह परेशान करने के विरोध में कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले, 


वही भारी पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन रोका और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ने  लिया।


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा जिस प्रकरण पर क्लोजर रिपोर्ट लग चुकी हो उसकी पुनः जांच शुरू करना दर्शाता है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी से किस प्रकार डरी हुई है और उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रही है ।



श्री खत्री ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है, हम केंद्र सरकार के गलत फैसलों का मुखर विरोध करते हैं सरकारी एजेंसियों को मोदी सरकार ने अपनी कठपुतली बना लिया है जिनका प्रयोग सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है। 


पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा ।यह लड़ाई कांग्रेस के अस्तित्व की लड़ाई है आज हर कार्यकर्ता को राहुल गांधी वन कर केंद्र और प्रदेश की हिटलर शाही सरकारों के विरुद्ध लड़ाई लड़नी होगी।



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा मोदी सरकार के इशारे पर जिस प्रकार दिल्ली में पुलिस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में घुसकर नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ।


ऐसा उदाहरण इतिहास को देखने को नहीं मिलता जब किसी राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय में पुलिस ने घुसकर लाठीचार्ज किया हो।


कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने कहा कांग्रेस जन सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं।



पूर्व जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक सिंह  तथा रामदास वर्मा ने कहा गांधी परिवार को बिना वजह परेशान करके भारतीय जनता पार्टी अपनी जड़ों में मट्ठा डालने का काम कर रही मोदी सरकार के इस कृत्य को कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।



जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम रानू ने कहा मोदी सरकार का यह कृत्य अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है आज समय है जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी उसी तरह की लड़ाई हमें इस हिटलर शाही सरकार के खिलाफ भी लड़नी होगी।



कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य चेत नारायण सिंह, अनिल सिंह ,शैलेंद्र मणि पांडे, उमेश उपाध्याय, अमरीश कुमार पांडे, अनिल तिवारी, रामनरेश मौर्य ,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ,महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र पांडे, तेजबली पांडे ,जनार्दन सिंह, शिवम पांडे ,सौरभ सिंह, राजकुमार मौर्य ,राजदेव वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, राम बहादुर सिंह ,सत्रोहन पुरी ,हृदय नारायण मिश्र ,पुष्पा देवी, दयावती ,चंचल सोनकर, गुड्डू मौर्या ,प्रेम पांडे ,श्याम करण वर्मा ,अशोक राय, राम अभिलाष पांडे, राम सजीवन दुबे ,फिरोज अंसारी, रामेंद्र त्रिपाठी, अशोक कनौजिया ,पंकज सिंह, दिनेश शुक्ला ,विजय पांडे ,आशुतोष त्रिपाठी ,संतोष तिवारी, आशीष गुप्ता, प्रशांत पांडे ,संदीप मिश्रा ,भीम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे