अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अंतर्जनपदीय आभूषण चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने चोरी गए सोने चांदी के आभूषण, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है ।
पुलिस कार्यालय द्वारा 12 अप्रैल को मिली जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2026 को पीड़ित बीरेन्द्र गुप्ता पुत्र बालकृष्ण गुप्ता निवासी पहलवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर थाना ने कोतवाली देहात पर आकर सूचना दिये कि 04 अप्रैल 2026 को उनके सर्राफा की दुकान हरिहरगंज से दो महिलाएं खरीदारी के बहाने आयीं और जेवर देखते देखते उनके दुकान से सोने चांदी के जेवर चुरा ले गयी है। सूचना पर थाना स्थानीय पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बनाई टीम
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चोरी की घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में 12 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 अमित चौहान, उ0नि0 अनुप कुमार सिंह व म0उ0नि0 शर्मिला वर्मा, हे0का0 रमेश चौरसिया, का0 राज चौधरी व म0का0 आकांक्षा सिंह रवाना हुए । टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन तथा सर्विलांस से प्राप्त लोकेशन के आधार पर ग्राम दौलतपुर महमुदपुर, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर पहुंची। तत्पश्चात मुखबिर व सर्विलांस की सटीक सूचना के आधार पर ग्राम कुसौरा, पावर हाउस के निकट, थाना कलवारी, जनपद बस्ती से मुकदमा से सम्बन्धित दो महिलाएं सहित तीन अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना कोतवाली देहात पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हुए न्यायालय भेजा गया ।
घर जाते समय गोण्डा मैं भी किया चोरी
चोर गिरोह टीम द्वारा जनपद गोंडा के महाराजगंज बाजार में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें एक सुनार के यहाँ से ओम लिखा लॉकेट चुराया गया जिसके सम्बन्ध में थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत है ।
मेले में ही बनाया चोरी का प्लान
गिरफ्तार अभियुक्त इन्द्रभान यादव उर्फ भाटे पुत्र राम बुझारत नि0 ग्राम दौलतपुर महमुदपुर, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर, सोनू उर्फ कमलावती पत्नी कन्हई नि0 ग्राम टंडरहिया, थाना लालगंज, जनपद बस्ती तथा सुमित्रा पत्नी इन्द्रभान यादव नि0 ग्राम दौलतपुर महमुदपुर, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर की निवासी बताई जा रहे हैं । गिरफ्तारी के पश्चात तीनों अभियुक्तों इन्द्रभान यादव उर्फ भाटे, सोनू उर्फ कमलावती एवं सुमित्रा से संयुक्त रूप से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त इन्द्रभान द्वारा बताया गया है कि वह अपनी पत्नी सुमिता तथा अपनी मौसी की लडकी सोनू उर्फ कमलावती के साथ 03 अप्रैल 2026 को तीनों देवीपाटन, बलरामपुर मेला घूमने गए थे, वहाँ से उन्होंने सुनार की दुकानों से आभूषण चुराने की योजना बनाई। योजना के अनुसार सबसे पहले तीनों इन्द्रभान की मोटरसाइकिल से हरिहरगंज बाजार, बलरामपुर गए, जहां सुमित्रा व सोनू नामक दोनों महिला अभियुक्तों ने एक सुनार की दुकान के अंदर जाकर गहने निकलवाए और सुनार को बातों में उलझाकर वहां से झुमकी, बाली, झाला, अंगूठी, लॉकेट सहित अन्य आभूषण चुरा लिए, जबकि इन्द्र भान दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। तत्पश्चात तीनों श्रावस्ती के परशुरामपुर बाजार गए, लेकिन वहां दुकान में एक अन्य व्यक्ति बैठा होने के कारण चोरी नहीं कर पाए। इसके बाद तीनों महाराजगंज बाजार, गोंडा गए, जहां से एक सुनार की दुकान से ओम लिखा हुआ लॉकेट चुराया। शाम होने पर सोनू उर्फ कमलावती को उसके घर कलवारी छोड़कर इन्द्र भान व सुमित्रा अपने घर चले आए। तीनों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए सभी आभूषणों को आपस में बांट लिए थे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ