अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह के नतृत्व में सोमवार को बृहद स्तर पर चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया ।
13 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, क्षेत्राधिकारी यातायात डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह व उनकी टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीट बेल्ट और हेलमेट, बिना लाइसेंस, गलत दिशा, नाबालिक के विरुद्ध करवाई तथा यात्री बसों में फायर इंस्टिट्यूशर तथा फर्स्ट एड बॉक्स चेक किया गया । बसों के अंदर इंस्टिट्यूशर तथा फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद मिला । कंडक्टर और चालक को बताया गया कि आप सभी यात्रियों को गाड़ी चलने से पूर्व इमरजेंसी खिड़की के बारे में जानकारी देकर प्रस्थान कर किया करें ताकि विषम परिस्थिति आने पर यात्रियों को उसकी जानकारी हो और फायदा मिल सके । अभियान के दौरान प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई जिसमें 67 वाहनों से 84 000 रुपए समन की कार्रवाई की गई । साथ ही जागरूकता की कार्रवाई बृहद रूप में की गई । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समस्त करवाई सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु दर को कम करने के लिए की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ