अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विकासखंड पचपेड़वा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोहों की श्रृंखला में पचपेड़वा क्षेत्र के मधवा नगर (गणेशपुर) में भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रातःकालीन सत्र में विद्यालय के बच्चों और स्थानीय ग्रामवासियों को योग के लाभ को बताते हुए विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया ।
ढेकहरी सिद्धार्थनगर के रमेश अग्रहरि ने योग का प्रशिक्षण दिया । सायंकालीन सत्र में दीपयज्ञ के साथ शांतिकुंज प्रतिनिधि और बलरामपुर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ला द्वारा दिए गए संदेशों को श्रद्धालुओं ने सुना । इसी वर्ष शताब्दी समारोह जो हरिद्वार में होना है, जिसके लिए लोगों को साधनात्मक वातावरण में भागीदारी करने का आमंत्रण दिया गया ।
देव मंच पर अशोक गुप्ता सपत्नीक पूजन किया तथा वरिष्ठ प्रतिनिधि भारती और सत्य प्रकाश शुक्ला ने मां गायत्री की आराधना पूजा की । देव मंच पर जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल, वरिष्ठ कृष्ण कुमार पांडे और गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा के परिव्राजक रामकुमार ने युग संगीत के साथ सहयोग किया । प्रवचन पांडाल में आए सभी श्रद्धालुओं, माताओं और बहनों तथा वरिष्ठों का बेसिक शिक्षक राजनाथ और बुलंद मणि त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम बुलन्द मणि त्रिपाठी, मार्कण्डेय त्रिपाठी, केशवराम यादव, केसरी चौरसिया, रक्षाराम भारती, रमाकान्त तिवारी, यशपाल विश्वकर्मा, शिवगोपाल, राम गोपाल, रामदेव यादव, राजू प्रजापति, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी, रामतीरथ, भूलन प्रसाद, कन्हैया लाल, पिंटू कश्यप और तमाम महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ