Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...आदर्श नगर पालिका में नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम

अखिलेश्वर तिवारी                       
जनपद बलरामपुर में आदर्श नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को भारत सरकार के निर्देशन में “नारी शक्ति बंदन सम्मेलन” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय संबोधन और दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए, जिससे उपस्थित महिलाओं में उत्साह और जागरूकता का संचार हुआ।
13 अप्रैल को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का युग महिलाओं के सशक्तिकरण का युग है, जहां महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि “नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की प्रमुख धुरी भी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकें।”
उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा,स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को सम्मान और प्रेरणा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। सम्मेलन के समापन पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस एवं सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे