Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...रोटरी क्लब द्वारा किया गया प्रौढ़ शिक्षा प्रमाण पत्र वितरण


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में रोटरी क्लब ग्रेटर द्वारा संचालित निशुल्क महिला प्रौढ़ शिक्षा केंद्र कोइलिहा और सिसई में महिलाओ को साक्षर बनाने के उद्देश्य से दिशा -1 पाठ्यक्रम का पूरा कोर्स कर चुकी सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और उपहार भेंट किया गया। 
13 अप्रैल को प्रौढ़ शिक्षा केंद्र संयोजक रोटेरियन दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव, क्लब सचिव रोटेरियन डॉ सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ मोहम्मद सालिम, पूर्व क्लब अध्यक्ष डॉ सौरभ सिंह, व संस्थापक कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ जुबेर अहमद की उपस्थिति में परीक्षा में उत्तीर्ण सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। क्लब संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन डा0 देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि दोनो केन्द्रों मे शिक्षिका काजल कुमारी व आरती द्वारा सभी अशिक्षित महिलाओ का शिक्षित करने का कार्य पूरे मनोयोग से किया गया है एवं सभी महिलाओ ने परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। रोटेरियन रविन्द्र जायसवाल के सहयोग से सभी को उपहार भी प्रदान किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय के द्वारा सभी को साक्षर बनाने के इस महाभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर ने रोटरी वर्ष 2024-2025 में अपना पहला प्रौढ़ शिक्षा केंद्र ग्राम कोइलिहा में सफलता पूर्वक संचालित किया गया जिसके प्रेरित होकर ग्राम सिसई में 2025-26 सत्र में दूसरा केन्द्र संचालित हुआ। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने समाज से अपील की कि इन 35 महिलाओं को आदर्श मानकर जिले मे और भी प्रौढ़ शिक्षा केंद्र संचालित किए जाएं जिससे बलरामपुर जैसे अति पिछड़े जिले को साक्षर  बनाने में सफलता प्राप्त कर सकें। महिला सशक्तिकरण का सपना जो कि सरकार की भी प्राथमिकता है उसके भागीदार बनें, क्योंकि शिक्षित महिला सिर्फ अपने परिवार को ही नहीं सम्पूर्ण समाज और देश को भी प्रगति की राह पर ले जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे