Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...खुशी मित्तल के पदक जीतने पर शुभचिंतकों ने दी बधाई

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर की खुशी मित्तल ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है । खुशी के इस उपलब्धि पर बजाज शुगर के यूनिट हेड सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी हैं ।
11-12 अप्रैल 2026 को अयोध्या में आयोजित नेशनल योगासन प्रतियोगिता में खुशी मित्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। देशभर से आए 700 से अधिक एथलीटों के बीच अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खुशी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (YSF) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशी मित्तल ने ‘ट्रडिशनल योगासन’ श्रेणी में रजत पदक (Silver) तथा ‘आर्टिस्टिक सोलो’ श्रेणी में कांस्य पदक (Bronze) हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खुशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत एवं अपनी कोच राखी सरकार के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
खुशी के पिता अमित मित्तल बजाज ग्रुप के कॉर्पोरेट कार्यालय में उच्च पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर बजाज ग्रुप के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। इकाई प्रमुख (शुगर) श्याम सिंह, इकाई प्रमुख (पावर) समीर सावंत, एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी, बृजेश चंद मंडल एवं केपी सिंह सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे