रजनीश/ज्ञान प्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। महिला मिशन शक्ति के पुलिस कर्मियों की टीम ने वृक्षारोपण कर महिला शसक्तीकरण का संदेश दिया। सांसे हो रही ह...
रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। महिला मिशन शक्ति के पुलिस कर्मियों की टीम ने वृक्षारोपण कर महिला शसक्तीकरण का संदेश दिया।
सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम....की थीम पर मिशन शक्ति अभियान जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
जिसमें टीम के सदस्य आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी राहुल यादव महिला आरक्षी मंजू यादव व महिला आरक्षी मोहिनी सिंह आदि ने पौधारोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
COMMENTS