Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से सम्बंधित समन्वय समिति की बैठक आयोजित



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। उपजिलाधिकारी हीरालाल की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से सम्बंधित समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। 


जिसमें बताया गया कि 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जाना है। जिसमे स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों से समन्वय स्थापित करके नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा। 


आशा बहु व आंगन बाड़ी कार्यकत्री प्रतिदिन सूची के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। जिसमे बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई, क्षयरोग के लक्षण, कुपोषित बच्चे, मच्छर प्रजनन वाले मकान, कोविड की दूसरी खुराक से छूटे लोग की सूची सामिल है। 


यही नही विभाग संचारी रोग व दिमागी बुखार से पीड़ित केस की निगरानी, लक्षण के अनुसार जांच की व्यवस्था, रोगियों को निःशुल्क वाहन की व्यवस्था, प्रचार प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन सहित अन्य गतिविधि की निगरानी करने की जिम्मेदारी दिये जाने पर भी विचार किया गया। 


जिसमें नगर विकास विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, पंचायतीराज/ ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग की सहभागिता होगी। 


खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी, सीएचसी करनैलगंज के अधीक्षक

डॉ.सुरेश चंद्रा, हलधरमऊ के डॉ.एसपी वर्मा, कटरा बाजार के डॉ..सुजीत मौर्या, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी एसके तिवारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा एसपी सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर करनैलगंज संजय कुमार यादव, 

अभिषेक त्रिपाठी, पंकज उपाध्याय, वरुण पांडेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे