Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्रमिकों व कामगारों को स्थानीय स्तर रोजगार उपलब्ध करा कराना मेरा उद्देश्य:सर्वेश पाठक

 


डॉ ओपी भारती

वजीरगंज (गोंडा)  श्रमिकों व कामगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ केंद्र व राज्य सरकार के मध्य सेतु बनेगा।


इससे जहां कामगारों के पलायन रुकेगा वहीं आर्थिक विपन्नता भी खत्म होगी।


 यह बात महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान श्रमिक बंधु बेरोजगारी की समस्या से जूझते रहे व अन्य प्रांतों से पलायन को मजबूर रहे। 


महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकार से इस विकराल समस्या के स्थायी समाधान हेतु चर्चा की । महामंत्री ने कहा कि गृहमंत्री से हुई वार्ता के अनुसार सभी श्रमिकों का डाटा तैयार होगा फिर उन्हें उनकी काबलियत के अनुसार काम मिलेगा।


 जो लोग खुद का व्यवसाय करना चाहेंगे महासंघ उन्हें बैंक के माध्यम से आर्थिक सहयोग,प्लांट स्थापना व उत्पाद को बेचने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। 


शर्त ये रहेगी कि सभी कार्य के प्रति ईमानदार रहें।राष्ट्रीय मंत्री मनीष मिश्र ने कहा कि महासंघ से जुड़े स्वयंसेवकों को श्रमिकों की सूची बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सभी अपना नाम और कार्य की काबलियत दर्ज करावें। महासंघ से कदम मिलाएं खुद के साथ राष्ट्र को आर्थिक संपन्नता दिलाएं। 


कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्र,अभिषेक शुक्ल, जिलाध्यक्ष राहुल भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा का अनुषंगी संगठन है। 


उनके आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर  जोरदार स्वागत किया।


इस अवसर पर राम निवास गोस्वामी, राम औतार गोस्वामी, राम सजन गोस्वामी, अनूप गोस्वामी, ललित मौर्य, देवेंद्र गोस्वामी, जगदम्बा राणा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जबकि सुरक्षा हेतु थाने के पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे