Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्व.राजकुमारी पांडेय को सन्त महंत व गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि



वासुदेव यादव 

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में एलेक्ट्रोरोपैथी चिकित्सा पद्धति की नींव रखने वाले रहे डॉक्टर एसपी पांडेय की पत्नी रही राजकुमारी पांडेय (72वर्ष) का त्र्योदशा संस्कार उत्सव अड़गड़ा चौराहा निकट मनाया गया।

  

इस दौरान अयोध्या के सभी सन्त महंत गणमान्य जन कार्यक्रम में शामिल रहे। सभी ने स्व. राज कुमारी पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पितकर उनको नमन व याद किये तथा सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए।

  

इस मौके पर ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल सन्त महंत विप्र व अन्य गणमान्य आदि को स्व. राज कुमारी के सुपुत्र डॉ. सन्तोष पांडेय, अवधेश पांडेय व अजय पांडेय ने अंग वस्त्र व दक्षिणा आदि भेंटकर सबका स्वागत सत्कार किये।


इस कार्यक्रम में महंत वैदेही बल्लभ शरण महराज, महंत राजीव लोचन शरण, महंत रामशरण गहोई, महंत रामकुमारदास, वरिष्ठ पत्रकार रमेश मिश्रा, डॉक्टर नीरज वर्मा, डॉक्टर घनश्याम सैनी, पार्षद महेंद्र शुक्ला, पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र पांडेय, श्रीमती मिथलेश पांडेय, राम समुझ पांडेय, राज कुमार यादव, संजय यादव, रवि शास्त्री सहित अन्य हजार लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे