Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अचानक आग लगने से थ्री व्हीलर अप्पे हुई जलकर खाक



विनोद कुमार

खबर प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र बाघराय के कमासिन बाजार के पास ग्राम झलियन का पुरवा से है जहां नहर पर सवारी  छोड़ने खरगीपुर जा रही थी, थ्री व्हीलर अप्पे में अचानक  से आग लग जाने से जलकर खाक हो गई। 


जबकि थ्री व्हीलर अप्पे में लगभग बैठी आधा दर्जन यात्री पुरी तरह सुरक्षित थ्री व्हीलर से निकलकर बाहर भाग खड़े हुए। 


मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजेश कुमार उर्फ राजन मिश्रा के शोर मचाने पर भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक थ्री व्हीलर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई । 


मौके से पता चला कि मनोज कुमार पुत्र शीतला प्रसाद मिस्र न्यायी पुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज, प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र ग्राम खरगीपुर गुलरिहन का पुरवा में सवारी छोड़ने जा रहा था  5:00 बजे के लगभग अचानक से थ्री व्हीलर में आग लग गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे