Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भूजल संवर्धन के लिए वर्षा जल संचयन ही एकमात्र विकल्प:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी नितिन बंसल के मार्गदर्शन में पर्यावरण सेना द्वारा भूजल सप्ताह के पांचवें दिन आज मान्धाता ब्लॉक के हरखपुर डांडी स्थित संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में भूजल सभा एवं भूजल प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को भूजल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।


 इस मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की सुरक्षा और भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।


भूजल प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले तीन विद्यार्थियों क्रमशः सलोनी उपाध्याय,ओम मिश्रा एवं पूजा सरोज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 



जलसभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि वर्षा जल संचयन कर भूजल स्तर को बढ़ाना होगा।भूजल का मुख्य स्रोत वर्षा जल ही है।



हमें पीढयों को जीवन के लिए जल की एक एक बूंद का संरक्षण एवं वर्षा जल का संचयन करना ही होगा।


अच्छी बारिश और मानसून के लिए जरूरी है कि जो पेड़ लगे,उनका पूरा संरक्षण भी हो।

तभी हम जलवायु परिवर्तन की समस्या का सामना करते हुए अपने पर्यावरण को बचा पाएंगे।



कॉलेज के प्रबन्धक दिवाकर पांडेय ने कहा कि भूजल संरक्षण के लिए पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा जरूरी है।


पर्यावरण सेना का इस दिशा में सराहनीय प्रयास है।हम सभी को पर्यावरण सेना के ग्रीन मिशन से जुड़कर पर्यावरण को बचाने का कार्य करना चाहिए।


इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेन्द्र तिवारी,अनुराग मिश्र,अरविंद मिश्र,राज कुमार मौर्य,आर्या देवी,प्रियांश द्विवेदी,वीरेंद्र कुमार एवं नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे