Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत, कोहराम



गौरव तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। करंट की चपेट में आने से बाइक मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी। रविवार की सुबह कोतवाली के पूरे हरिकिशुन गांव में कड़ेदीन का पुत्र अशोक पाल 36 घर में पंखा हटा रहा था।

फाइल फोटो मृतक अशोक पाल

इस बीच अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन आननफानन में उसे लेकर नगर स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचे। 


यहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। अशोक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक लालगंज बाजार में बाइक की गैरेज पर काम किया करता था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। 


अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर मृतक के पिता कड़ेदीन तथा मां व पत्नी गीता का रो-रो कर बुरा हाल था।


 मृतक के एक चौदह वर्षीय पुत्र अंकित व सात वर्षीय पुत्री आस्था के निराश्रित होने से भी माहौल गमगीन हो उठा। 


जानकारी होने पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पूर्व प्रधान बृजेश द्विवेदी, संजय द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सालिक तिवारी आदि ट्रामा सेण्टर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे