Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज नगर पालिका क्षेत्र के नए परिसीमन की अधिसूचना शासन ने की जारी



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर पालिका क्षेत्र के नए परिसीमन/सीमांकन की अधिसूचना शासन ने जारी की है।


इसके लिए शासन ने अधिकारियों को शासनादेश व अधिसूचना की प्रतियां भेजी हैं। करनैलगंज नगर पालिका परिषद के नए परिसीमन/सीमा विस्तार की मांग पर शासन ने मुहर लगा दी है। 


करनैलगंज नगर पालिका परिषद के नए परिसीमन को लेकर करीब 1 वर्ष से चर्चाएं चल रही थी। 


जिस पर करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने प्रयास किया और नगर पालिका का परिसीमन नए सिरे से कराने की मांग शासन को भेजी। इसके एक वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया ने भी शासन को सीमा विस्तार कराने के लिए मांग पत्र भेजा था। 


तभी से सीमा विस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। जिस पर शासन ने नए परिसीमन की अधिसूचना जारी किया है। 


अब करनैलगंज नगर पालिका क्षेत्र में आसपास के गांवों को शामिल होने का मौका मिल गया है। 


उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव गुलाब ने निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, आयुक्त देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी गोंडा, अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद करनैलगंज को भेजे गए पत्र में कहा है कि करनैलगंज नगर पालिका परिषद के नए सीमांकन की अनंतिम अधिसूचना संख्या 1140/नौ-6-22-12 सीमा विस्तार 22/ 26 जुलाई को निर्गत किया गया है। 


जिसमें सीमा विस्तार किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नगर व आस-पास के गांव में लोगों में खुशी का माहौल है। 


जिसमें ग्राम कादीपुर, पिपरी, करनैलगंज ग्रामीण आंशिक, सकरौरा ग्रामीण आंशिक सहित अन्य गांव नगर क्षेत्र में शामिल हो सकते है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे