Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा : रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का किया गया आयोजन

  


आशीष पटेल,मैराज शेख

गोण्डा:नौ दिन रुद्राभिषेक के बाद भोजन करा कर साधुओं सहित जरूरतमंदों को दिया गया दान।


बभनजोत ब्लाक के तरकुलहवा गांव में किया गया रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्य यजमान अभिषेक सिंह राठौर एवं राम अवतार सिंह ने बताया कि भगवान शिव के  रुद्राभिषेक में हर दिन अलग अलग तरीके से रुद्राभिषेक किया गया।


 जैसे गन्ने का रस, दही, कुश सहित कई तरह के द्रव्य से भगवान शिव का 9 दिन तक अभिषेक किया गया।


 आठवें दिन रामचरितमानस का पाठ करवाकर 9वें दिन यज्ञ किया गया जिसमें इलाके के 3000 लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया ।


 रुद्राभिषेक में 200 साधुओं को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद आयोजक अभिषेक सिंह राठौर व राम अवतार सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंटकर साधुओं को विदाई दी गई ।


उसके बाद इलाके के जरूरतमंद 151 लोगों को कुर्ता दिया गया 151 महिलाओं को साड़ी दिया गया जरूरतमंद लोगों को 151 बर्तन दिया गया 


आयोजक अभिषेक सिंह राठौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम हम पहली बार किए हैं आने वाले समय में हर वर्ष इसी तरह का आयोजन किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे