Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज में घाघरा का जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान से महज 2सेमी नीचे



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। जैसा कि घाघरा के जल स्तर को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था। ठीक वैसे ही सोमवार को घाघरा का जल स्तर बढ़कर डेंजर लेबल से महज 2 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। 


लगातार खराब मौसम व नेपाल की पहाड़ियों सहित घाघरा की सहायक नदियों करनाली, महाकाली व बबई के कैचमेंट वाले इलाकों में हो रही बरसात के चलते शारदा, गिरजा व सरयू बैराजों का डिस्चार्ज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 


केन्द्रीय जल आयोग संस्थान एल्गिन ब्रिज घाघराघाट से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार सोमवार की सुबह 8 बजे नदी का जल स्तर 106 दशमलव 046 दर्ज किया गया। 


जो कि खतरे के निशान 106 दशमलव 07 के सापेक्ष लगभग 3 सेंटीमीटर कम था। 


तो वहीं घाघरा से जुड़े गिरजा, शारदा व सरयू बैराजों का कुल डिस्चार्ज 2 लाख 99 हजार 642 क्यूसेक दर्ज किया गया। 


तो वहीं दोपहर में बाढ़ खण्ड से मिली जानकारी के अनुसार नदी का जल स्तर डेंजर लेबल से महज 2 सेंटीमीटर नीचे तक पहुंच गया था। 


बांध पर तैनात बाढ़ खण्ड के एई अमरेश सिंह ने बताया कि अभी घबराने वाली कोई बात नहीं है। 


बांध की निगरानी करायी जा रही है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे