Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज तहसील के कर्मचारी का हौसला, जिससे रुके न किसी का काम



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। तहसील में खतौनी विभाग के कर्मचारी का हाथ टूटा होने के बावजूद ड्यूटी पर मुस्तैद है। 


तहसील करनैलगंज में मोहम्मद रबी उर्फ गुड्डू की भूलेख कम्प्यूटर सहायक के पद पर तैनाती है। दो सप्ताह पूर्व कार्यालय का पंखा सही करते समय जमीन पर गिर गए उनका बायां हाथ टूट गया। 


हाथ टूटने के बाद वह अपना इलाज कराने चले गए मगर दो दिन बाद प्लास्टर चढ़वा कर फिर से ड्यूटी पर आ गए। 


क्योंकि उनके स्थान पर कोई कर्मचारी काम करने नही आया। यहां प्रतिदिन करीब ढाई सौ खतौनियां निकलती हैं। एक हाथ से कर्मचारी काम कर रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे