अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में समय माता मन्दिर तथा निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
8 मार्च को अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सांसद चंद्रभान मणि तिवारी, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, महंत गेल्हापुर बृजानंद जी महाराज, संरक्षक सेतु बंधु त्रिपाठी, सभासद संजय मिश्रा, विनय मोहन त्रिपाठी समिति के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन के उपरांत भगवान परशुराम तथा आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण करके किया ।
समारोह के दौरान कई वक्ताओं ने यूजीसी विल का मुद्दा उठाया किसका समाज के सभी लोगों ने पुरजोर समर्थन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद चन्द्रभाल मणि तिवारी ने कहा ब्राह्मण परिवार से सभी को अपनी पहचान बनाये रखना आवश्यक है। श्री तिवारी ने कहा कि आज सवर्ण समाज के हित लिए बिना किसी का विरोध किया एकत्र हो कर आगे आना होगा। महन्त गेल्हापुर ब्रृजानन्द ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको समाजिक समरसता के भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने सभी लोगों को तिलक लगाकर होली की बधाई दी । इस अवसर पर संजय मिश्रा, नन्दलाल तिवारी, संदीप मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी, अखिलेश्वर प्रसाद तिवारी, अम्बरीष शुक्ल, प्रवीण तिवारी, हर्षवर्धन दीक्षित, पम्मी पाण्डेय, शिवांशु शुक्ल, संजय शर्मा, जयप्रकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्र सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन डॉ तुलसीष दुबे ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के मंदिर का प्रथम दल बनकर तैयार हो गया । अप्रैल माह में होने वाले भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया तक मूर्ति स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ