Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पूर्व सांसद ने पैरा खिलाड़ी को किया सम्मानित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति, भारत (पंजीकृत) इकाई बलरामपुर के तत्वावधान में धुसाह स्थित निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर, समय माता मंदिर के निकट आयोजित भव्य होली मिलन समारोह सामाजिक सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद पं० चन्द्र भाल मणि तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्रावस्ती प0 दद्दन मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पं० विनय मोहन त्रिपाठी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पं० अखिलेश्वर तिवारी भी मौजूद रहे । कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हर्षवर्धन मणि दीक्षित को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हर्षवर्धन के पिता एवं कोच हिमांशु मणि दीक्षित एवं उनके भाई यशवर्धन दीक्षित भी थे । सम्मान प्राप्त करने के बाद हर्षवर्धन मणि दीक्षित ने कहा कि यह दिन उनके जीवन के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह सम्मान इंडियन पैरा गेम्स में पदक प्राप्त करने, इंडियन पैरा ओलंपिक गेम्स के लिए भारत की ओर से चयनित होने तथा खेल के क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उनके अब तक के संघर्ष, मेहनत और समर्पण की पहचान है। खेल के इस सफर में कई उतार-चढ़ाव और कठिन परिस्थितियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों के पीछे उनके परिवार, गुरुओं और शुभचिंतकों का आशीर्वाद और सहयोग है। हर्षवर्धन मणि दीक्षित ने इस सम्मान के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष पं० राम नरेश त्रिपाठी तथा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पं० सौरभ त्रिपाठी का धन्यवाद किया, जिन्होंने मंच पर उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ाया ।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उनके परिवार, गुरुओं, साथियों और उन सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में होली के पारंपरिक गीत-संगीत, रंग-गुलाल और आपसी मिलन के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी प्रेम को बढ़ाने का पर्व है। समारोह में समिति के जिला अध्यक्ष पं० राम नरेश त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पं० सौरभ त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं० अरुण कुमार पाण्डेय, महामंत्री पं० अम्बरीश शुक्ला, उपाध्यक्ष पं० संजय मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पं० प्रवीन तिवारी, कोषाध्यक्ष पं० तुलसीष दूबे सहित अन्य कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, भाईचारे तथा सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे