Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:तेंदुआ के दस्तक से हड़कंप



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। अब करनैलगंज क्षेत्र में तेंदुआ की दस्तक हो गई है। एक ग्रामीण द्वारा तेंदुआ देखे जाने व उसके पैर के निशान मिलने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं।

मिला पदचिन्ह

कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कुम्हरौरा के मज़रा भगन पुरवा निवासी संतोष कुमार उर्फ करिया रात्रि के समय अपने छप्पर के घर के आंगन में चार पर मच्छरदानी लगाए सो रहे थे। 


रात्रि करीब ढाई बजे उसके छप्पर पर डाली गई पन्नी के ऊपर चलने से खर्र खर्र की आवाज सुनाई पड़ी। 


जब उसने टार्च जलाकर देखा तो छप्पर के ऊपर शेर जैसा तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। वह अपने भाई को आवाज देने लगा, जिस पर तेंदुआ मुड़कर छप्पर के नीचे उतर गया। 


भयभीत परिवार के लोगों ने गांव वालों को सूचित किया, जिस पर पूरे गांव के लोग सहम गये। 


सारी रात्रि गांव के लोग जागते रहे, सुबह होते ही ग्रामीण ने आसपास खोजबीन करना शुरू किया तो संतोष के घर के आस पास ही नही गांव के अन्य लोगों के दरवाजे पर भी तेंदुआ के पंजो का निशान स्पष्ट दिखाई दिया। 


जिससे ग्रामीण काफी भयभीत है उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है। फिलहाल तेंदुए ने किसी को कोई हानि नही पहुंचाया है। 


जब कि संतोष के दरवाजे पर गाय व उसके अन्य जानवर बंधे थे। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तेंदुआ जिलाधिकारी के आवास के पास व परसपुर क्षेत्र में भी देखा जा चुका है। 


रात्रि के समय करनैलगंज क्षेत्र के भगन पुरवा में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली है। उसके पैर के निशान से पता लगाया जा रहा है।

Below Post Ad

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे