Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: रहस्यमयी ढंग से बाइक के नीचे दब कर व्यक्ति की मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा शव


                                   वीडियो


बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा:धानेपुर थाना क्षेत्र के गौराहन डीह पुरवा गाँव के रहने वाले लालता प्रसाद अपनी बाइक से मंगलवार की शाम को बाज़ार जाने के लिए निकले, जब वे देर रात तक नही लौटे तो परिजनों ने अपने रिश्तेदार के यहां अथवा उन सभी स्थानों पर खोजबीन की जहां  उठते बैठते थे किन्तु उनका कोई पता नही चल सका, सुबह उनकी लाश सड़क किनारे उन्ही की मोटर साइकिल के नीचे दबी पाई गयी।


सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता और उनकी टीम ने लालता प्रसाद के ऊपर पड़ी मोटर साइकिल हटवा कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया है।


प्रभारी निरीक्षक श्री गुप्ता के अनुसार   मृतक लालता प्रसाद उम्र 55 वर्ष अपने घर की लिंक सड़क से कुछ दुरी पर किनारे एक गड्ढे में गिर गए मोटर साइकिल उन्हें ही ऊपर आ गयी, जिससे वे निकल नही पाये और उनकी मौत हो गयी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे