Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:सर्पदंश से महिला की मौत, कोहराम



आलोक शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़। सर्पदंश से महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। 


उदयपुर थाना के पूरे नेवली रेहुआ लालगंज निवासी चंदन सिंह की पत्नी मंजू देवी (26) बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कमरे में रखे बाक्स से कपड़े निकाल रही थी। 


इसी बीच बाक्स के नीचे मौजूद जरीले सर्प ने अंजू के पैर में डस लिया। आनन फानन में परिजन झाड फूंक के लिए उसे लेकर अमेठी जा रहे थे। रास्ते में ही अंजू की सांसे थम गईं। 


अंजू का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। वह अपने पीछे दो लडकियों को निराश्रित छोड़ गई है। अंजू की मौत से घर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे