Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 190 फरियादी आये


प्रतापगढ़: जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिये शासन द्वारा महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके अन्तर्गत लालगंज तहसील के सभागार में जिलाधिकारी  शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस लालगंज में आयोजित किया गया। जिसमें आज कुल 190 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये। आज कुल प्राप्त 190 शिकायतों में से 35 शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बन्धित थी, 48 विकास से सम्बन्धित, 46 पुलिस से सम्बन्धित, समाज कल्याण से 02, शिक्षा से सम्बन्धित 04 और 55 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कौशलेन्द्र चन्द्र ग्राम जलेशरगंज ने पैतृक भूमि पर हिस्सा व कब्जा दिलाने के सम्बन्ध में तीसरी बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। सदाशिव रजक ग्राम ढिंगवस ने विवादित गाटा संख्या-597क का जो कि न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर दुखीराम चैरसिया आदि के विरूद्ध जबरन नाली बनवाने की शिकायत, शिवकुमार चमार ग्राम अलाबलपुर ने गाटा संख्या-319 पर लेखपाल द्वारा कब्जा कराने की शिकायत तथा विजयपाल सिंह ने तालाब पर अवैध कब्जा व निर्माण के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसे जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व टीम को यह निर्देश देते हुये हस्तगत किया कि मौके पर जाकर समस्या का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराये। शेष शिकायते जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को इस दिशा निर्देश के साथ हस्तगत करा दी कि मौके पर जाकर समस्या का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन पर जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय/तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी शिकायते जनसुनवाई पोर्टल पर आती है उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक शीघ्र करवाये। इसके सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री जी कभी भी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा कर सकते है। शिकायतो का निस्तारण समय पर न होने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही।
आज के तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा, उपजिलाधिकारी लालगंज  अभय कुमार पाण्डेय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे