Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:एपी इंटर कालेज के कैडेटों ने चलाया सफाई अभियान



गोंडा। मंगलवार को मेजर केपी सिंह के निर्देशन में एपी इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों द्वारा क्लीन इंडिया मिशन के अंतर्गत साफ सफाई किया गया।  सफाई अभियान में विद्यालय के रानी श्यामा कुमारी प्रखंड व एनसीसी प्रखंड के सामने उगे घास फूस की सफाई की गई इसके अलावा क्लास रूम,  बरामदे, परेर ग्राउंड, सभागार की भी साफ सफाई की गई। 

मेजर ने कैडेट के छात्र छात्राओं को यूनीफार्म, टाई, बेल्ट को साफ सुथरा पहन कर विद्यालय में आने की नसीहत दी और बच्चों को अपने अपने घरों व घरों के आस पास स्वछता बनाए रखने के लिए  उत्साहित किया। इस मौके पर रघुराज सिंह, रागनी मिश्रा, अशोक सिंह, एके पांडेय, वीपी सिंह, संदीप सिंह, बंदना, एमडी मिश्र, आरडीआर पांडेय, समीर सिंह मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे