Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:आगामी तीस सालो तक नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा तटस्थ रहेगी:गुप्ता



गोण्डा।  बूथ कार्यकर्ता के बदौलत आज केन्द्र व राज में भाजपा की सरकार बनी हुई है और आगामी तीस सालो तक यशस्वी नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा तटस्थ रहेगी।

    उक्त विचार मंगलवार को आयोजित मनकापुर विघान सभा के मंडल कार्यकर्ता के बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के मंहामंत्री अनूप कुमार गुप्ता ने मौजूद मंडल कार्यकर्ताअों को सम्बोघित करते हुए कही।उन्होने कहा कि पूर्व में भाजपा संगठनो के सभी कार्यकर्ता मेहनती थे। लेकिन इस बार मंडल व बूथ के लोगो ने कुछ ज्यादा ही पाट्री के हित में कार्य करके केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया और राज्य में योगी आदित्य नाथ को मुख्य मंत्री बनाया है और आगामी लोक सभा के चुनाव में भी नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में केन्द्र में सरकार बनेगी वह भी सिर्फ बूथ कार्य कर्ताओ के बदोलत है।
   श्रीगुप्ता ने कहा कि विधान सभा के चुनाव के पूर्व ही संगठन के लोगो को प्रदेश भर से बूथ लेबल के कार्यकर्ता अपने बूथों की जानकारी प्रदेश के कार्यालयो  को पल-पल की रिर्पोटिंग करके कहते थे कि भाजपा 314सीटे जीतेगी और उनका आंकडा सही निकला।हम को सिर्फ दो सीटे कम मिली।और इस चुनाव में कांग्रेस-सपा,बसपा का सूपडा एक दम साफ हो गया।महामंत्री ने बूथ व मंडल के कार्यकर्तओं से कहा कि विघान सभा वाली मेहनत करके आगामी लोक सभा में पुनः नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधान बनाये जिससे देश शत प्रतिशत विकाश की ऒर अग्रसर हो और पूरी दुनिया में नरेन्द्र मोदी का डंका बजे।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओ के बूथ के लोगो के सवाल-जबाब में गदगद हुए और कहा कि शीघ्र ही मनकापुर मंडल आदर्श मंडल बनकर उभरेगा और इसके लिए मंड़ल अघ्यक्ष कमलेश पान्डेय की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
   कार्यक्रम के पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्या के चित्र पर मुख्य अतिथि अनूप कुमार गुप्ता,विधान सभा प्रभारी मनकापुर सुरेश शुक्ला,कार्य सीमित सदस्य सीताराम मोदनवाल,विधान सभा मेहनौन प्रभारी यूपी सिह व श्रीमती मनोरमा सिंह सामूहिक रुप से दीप प्रज्जवलन कर पुष्प अपिंत किया।
   बैठक में भरत सिंह,अवधेश उपाध्या,सभासद ओम प्रकाश सोनी,रघुवीर सोनी,अनुज दूबे,अर्जुन यादव,अष्टभुजा मोद्नवाल,बैज नाथ तिवारी,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदीप कुमार गुप्ता,विजय प्रताप सिंह,राजेश पान्डेय,वीर प्रताप सिंह,प्रमोद चंचल,मोल्हू वर्मा,केके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे