Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:राशन लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से छात्रा का टूटा पैर


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद: कोतवाली रुदौली अंतर्गत ग्राम ऐहार के निकट हाजी साबिर अली इंटर कालेज के पास एक राशन लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली हो गयी और स्कूल से वापस जा रही छात्रा को अपने चपेट में ले लिया जिससे की छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी रुदौली ले गयी जहा डाक्टरों ने पैर में फैक्चर होने से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया 
          शनिवार शाम लगभग चार बजे राशन लाद कर रुदौली से ऐहार की तरफ जा रही टैक्टर ट्राली ऐहार गॉव के करीब पहुचते ही आन्यत्रित हो गयी और हाजी साबिर इण्टर कालेज से भाई के साथ घर जा रही छात्रा सुशीला पुत्री इन्द्र जीत (16)को अपने चपेट में ले लिया और छात्रा गम्भीर रुप से घायल हो गयी टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुचे लोगों ने सूचना 100 नंबर को दी जिसके बाद पहुची पी आर बी संख्या 920 की पुलिस ने घायल छात्रा को अपनी गाड़ी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजवाया जहाँ पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया जिस दौरान पता चला की उसकी एक टांग टूट गयी है प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर छात्रा को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया इस सम्बंध में कोतवाल जयबीर
सिंह ने बताया कि छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है  ट्रैक्टर ट्राली को चालक समेत कब्जे में लेकर कोतवाली ले लिया गया है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे