Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक सवार हमलावरों ने पत्रकार को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रिफर




अमेठी. घर के सामने बैठे एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल पत्रकार को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुट गयी है।

एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार दिलीप कौशल रविवार की शाम जगदीशपुर कस्बे में जगदीशपुर- फ़ैजाबाद मार्ग स्थित अपने मकान के सामने बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक से पहुँचें तीन अज्ञात हमलावर दिलीप कौशल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली दिलीप के हाथ में लगी। घायल दिलीप को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक घायल दिलीप को सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे