Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धान के खेत में मिला हवाई जहाज का पार्ट, मची अफरातफरी



अमेठी. यहां आज उस समय अफरातफरी मच गई जब हवाई जहाज का एक पार्ट खेत में मिला। ये मामला अमेठी कोतवाली के खेरौना गांव का है, जहां के किसान के खेत मे पार्ट मिला है।

खेत में खाद छिड़काव के समय मिला पार्ट

मिली जानकारी के अनुसार  अमेठी कोतवाली के खेरौना गांव निवासी रामनरेश शुक्ल के खेत में बीते रविवार को का एक पार्ट  गिरा पाया गया। वाकया उस वक़्त का है जब खेत में मजदूर धान की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव कर रहा था। आसमान से गिरे पार्ट को देखकर  मजदूर हतप्रभ हो गया। तत्काल 
मजदूर ने इसकी जानकारी खेत के मालिक रामनरेश को दिया। और फिर सूचना पुलिस तक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्ट को अपनी कस्टडी में लिया। 


पुलिस को अब उड्डयन विभाग के इंजीनियर की रिपोर्ट का इन्तेज़ार
कोतवाली इंचार्ज भरत उपाध्याय  ने बताया कि कोई पार्ट ऊपर से गिरा है ऐसी जानकारी मजदूर ने दी है। लेकिन पार्ट के बारे में विस्तृत जानकारी उड्डयन विभाग के इंजीनियर ही दे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे