Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:पत्नी के विरोध करने पर शराबी पति ने खाया, ज़हर हालत गम्भीर


सुल्तानपुर।शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी से विवाद के बाद सल्फाश का सेवन कर लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये जहाँ पर गम्भीरवस्था में उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर के गोंडव देई निवासी गंगाराम निषाद(33वर्ष)पुत्र गंगाराम निषाद ट्रैक्टर चलकर परिवार का पेट पालता था।रविवार की रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा,तो उसकी पत्नी ने विरोध किया।कहासुनी के बाद उसने घर में रखा सल्फाश खा लिया।हालत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये जहाँ पर हालत गम्भीर देखकर उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे