Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हे राम ये क्या हुवा अयोध्या में





 फैज़ाबाद
        
   वासुदेव यादव         


अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में इस पावन धार्मिक नगरी की संस्कृति और मर्यादा को तार तार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है . जिसमें कार सवार तीन ठाकुर युवकों ने एक मुस्लिम युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है . दिल दहलाने वाली इस वारदात में पीड़ित लड़की की तहरीर पर अयोध्या पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए दो युवकों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है।



यह घटना गुरुवार शुक्रवार की 8 बजे रात्री की बतायी जा रही है . एक लड़की के साथ हुई दरिंदगी की यह वारदात अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बालू घाट इलाके में अंजाम दी गई है।



    वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अयोध्या के लोग भी हैरान है कि इस पावन धार्मिक नगरी में आखिरकार इतना बड़ा अपराध कैसे हो गया .वहीँ आपराधिक घटनाओं के नजरिये से बेहद शांत रहने वाली अयोध्या में हुई बड़ी वारदात के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म है . लड़की के साथ हुई वारदात में शामिल एक युवक लड़की का मित्र बताया जा रहा है जिसके कहने पर लड़की उसके साथ कार में सवार हुई थी .



अयोध्या गोरखपुर हाइवे पर बालूघाट के करीब हुई वारदात लड़की के चीखने पर पुलिस ने कार को रोका



कोतवाली अयोध्या में पीड़ित लड़की द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक फैजाबाद नगर के लालबाग की रहने वाली अल्पसंख्यक बिरादरी कि एक 22 वर्ष की लड़की ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे उसके मित्र ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम लखोरी थाना रौनाही जनपद फैजाबाद उसको हरि विजय सिंह पुत्र राम करन सिंह निवासी लखोरी थाना रौनाही जनपद फैजाबाद और सुनील कुमार सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी सहनवा कोतवाली अयोध्या फैजाबाद में झांसा शादी का देकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया . जिसके बाद विजेंद्र सिंह और उनके तीन दोस्तों ने असलहे के दम पर चलती गाड़ी में मेरे साथ गैंगरेप किया और जब मैंने शोर मचाना शुरू किया तो शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई . जिसके बाद पुलिस को देख कर तीनों भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर अभियुक्त विजेंद्र सिंह और सुनील सिंह को पकड़ लिया . पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।




    इस घटना के मद्देनजर एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुरुवार की शाम हाईवे पर एक गाड़ी संदेहास्पद स्थिति में घूमती हुई देखी गई थी . इसके बाद पुलिस की जांच में कार के अंदर से मुस्लिम लड़की को और तीन अन्य लोग को पाया गया पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान ही एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है . लड़की द्वारा तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है जाँच में यह भी पाया गया है कि लड़की आरोपी युवक के साथ अयोध्या में घूम रही थी जिसके बाद यह घटना अंजाम दी गयी है फिलहाल आरोप के मद्देनजर पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है .दुर्घटना में वारदात में अंजाम दी गई कार को बरामद कर लिया गया है घटना की छानबीन की जा रही है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे