Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आज से पाण्डलो में सजेंगे प्रथम देव गणेश



सचिन श्रीवास्तव
बहराइच के राजा समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण की
गणपति बप्पा मोरया से गुंजायमान होंगे सभी पाण्डाल

बहराइच।आज से 11 दिन तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुवात हो गयी है।पूरे जनपद में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है लगभग सभी पाण्डालो में आज प्रथम देव गणेश विराजित हो जाएंगे।इसी क्रम में नगर के बशीरगंज में बहराइच के राजा की थीम पर प्रतिमा स्थापित की गई है।यहाँ पर एक विशेष तरीके से पूरे पाण्डाल को सजाया गया है।बहराइच के राजा समिति के अध्यक्ष मनीष रस्तोगी ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।बहराइच के राजा की स्थापना वैदिक मंत्रोउच्चार तुमुल ध्वनि,घण्ट घड़ियाल के साथ शुरू होगी।यहाँ प्रतिदिन(सुबह-रात)आरती का समय 9 बजे निर्धारित है।उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 अगस्त को विशाल जागरण का आयोजन किया गया है जिसमें  सुप्रसिद्ध देश की जागरण पार्टी संतराम बंजारा एंड पार्टी को बुलाया गया है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल संयुक्त रूप से रहेंगे।जबकि विशिष्ट अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी,बलहा विधायक अक्षयवर लाल गोंड,नानपारा विधायक माधुरी वर्मा,महसी विधायक सुरेश्वर सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकरीवाल रहेंगे।इस जागरण के लिए पदाधिकारियो में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे