रिपोर्ट:- राजकुमार शर्मा
बहराइच:बाबागंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए की जा रही कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही है। जहां एक ओर जिले के जिलाधिकारी क्लीन बहराइच ग्रीन बहराइच को ले कर निरन्तर समीक्षा बैठक करते हुवे ग्रामीणी क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते हुवे खुद निरन्तर श्रमदान करते आ रहे है वही इस विलोम स्वरूप जिलाधिकारी के ही विभागीय अधिकारियों द्वारा क्लीन बहराइच ग्रीन बहराइच को लगातार पलीता लगाया जा रहा है। जिले के विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज के मुख्य गेट पर लगा कूड़े का अंबार मुख्यालय के मुख्य गेट है। जहाँ से स्वस्थ विभाग व खण्ड विकास अधिकारी के दफ्तर, दोनों का मुख्य रास्ता हो कर जाता है। इसी स्थान से गुज़र कर गेट मरीज इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आते-जाते है।वहीं दूसरी ओर ब्लॉक के समस्त प्रधान, पंचायत सेक्रेटरी सहित सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी से लेकर ब्लॉक प्रमुख,आदि सभी प्रकार के छोटे व बड़े अधिकारी आते-जाते है।लेकिन किसी भी ज़िम्मेदार का ध्यान इस गन्दगी की ओर आकर्षित होता दिखाई नही देता।
बताते चले कि इसी गेट के सामने ही दाहिनी तरफ काली मां व गावट माँ पूजित स्थान भी है,जहाँ सभी समाज के लोग पूजा-अर्चना करने आते है।क्षेत्रीय लोगो द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों से संबंधित शिकायत भी कि परंतु समस्या को कोई निराकरण नही हो सका।
प्राइवेट नर्सिंग होम की गन्दगी के चलते स्थिति और भी हो जाती है बाद से बदत्तर। बायोवेस्टेज़ से लेकर तमाम तरह की मेडिकल वेस्टेज से संक्रमण का खतरा भी बदस्तूर का बना रहता है।
क्या कहते है अधिकारी
खण्ड विकाश अधिकारी से जब इस संबंध के बारे में संवादाता ने खण्ड विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव से जानकारी ली तो महोदय ने संबंधित प्रधान द्वारा साफ करा दिया जाएगा का राग अलापते हुवे मौजूद स्थिति से अपना पलड़ा झार लिया और कहा कि इसकी जिमेदारी प्रधान की है न कि खण्ड विकास अधिकारी की।
वहीं एक बड़ा सवाल यह भी उठता है कि,प्रधामनंत्री के स्वच्छता अभियान के सहयोग की आण में निम्न अधिकारियों द्वारा केवल फ़ोटो सेशन का कार्य ही चल रहा है। उच्च अधिकारी गण तो समय-समय श्रमदान अपने जिले को "क्लीन बहराइच ग्रीन बहराइच" करने में कोई कसर नही छोड़ते है वही विकास खण्डो पर आसीन अन्य अधिकारी सिर्फ स्वच्छ्ता अभियान के बैनर तले सफाई करते हुवे फ़ोटो ही खींचना अपना उद्देश्य समझ बैठे है। ऐसे में पीएम के ड्रीम प्रॉजेक्ट स्वच्छता अभियान को ग्रामीणी स्तर पर ऐसे अधिकारी पलीता लगाते हुवे साफ देखे जा सकते है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ