Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा :जिला अस्पताल मे भर्ती महिला के साथ बलात्कार करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार


गोण्डा। करीब दो माह पूर्व से जिला अस्पताल में इलाज करा रही एक  40 वर्षीया महिला के साथ अस्पताल के एक संविदा कर्मी ने जबरन रेप किया था । महिला  की पांच वर्षीया बेटी ने घटना की जानकारी लोगों को दी थी । अस्पताल में अस्मत लूटे जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी थी । मामले में संविदा कर्मी जयवीर पुष्कर के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था ।
बीते दिनों  एक कुष्ठ रोग से पीडित महिला इलाज हेतु जिला अस्पताल गोण्डा के आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती थी तथा अभियुक्त जयतवीर पुष्कर पुत्र रामकुमार निवासी मुंशीगंज निकट श्याम मन्दिर थाना कोत0 जनपद सीतापुर अस्पताल मे पुरूष नर्स संविदा कर्मी नियुक्त है। दिनांक 25/26.08.17 की रात्रि 1ः30 बजे अभियुक्त जयतवीर पुष्कर ने पीड़ित महिला के साथ जबरन बलात्कार की घटना कारित की तथा फरार हो गया। उक्त घटना से पूरे शहर क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा उमेश कुमार सिंह द्वारा मय अन्य टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्त के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना कोत0 नगर से टीम गठित कर निर्देशित किया। तथा अभियुक्त जयतवीर पुष्कर पुत्र रामकुमार निवासी मुंशीगंज निकट श्याम मन्दिर थाना कोत0 सीतापुर जनपद सीतापुर की शीध्र गिरफ्तारी पर 5000/रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया। जिसके उपरान्त दिनांक 28.08.17 को उप0नि0 कृष्ण कुमार सिंह अपने टीम के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की उक्त अभियुक्त स्टेशन रोड तिराहा गोण्डा के पास मौजूद है तथा कही जाने के लिए वाहन का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह मय हमराही टीम के साथ मौके पर पहुॅचकर अभियुक्त जयतवीर पुष्कर को गिरफ्तार कर लिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे