बहराइच। देहात कोतवाली पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों से आतंक मचाने वाले चार चेन स्नेचर गिरफ्तार किए गए। उनके पास से लूटी गई एक चेन व वारदातों में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
बुधवार रात पुलिस टीम ने शहर के हुजूरपुर बस स्टैंड तिराहा के पास दबिश दी। पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों नगर कोतवाली के शान्तिपुरम कालोनी महाराज सिंह कालेज के पीछे के निवासी रोहित उर्फ जुबैद, जोशियापुरा निवासी सलमान, दरगाह थाने के नूरुद्दीनचक निवासी फैज को पकड़ा। तलाशी में इनसे एक सोने की चेन बरामद हुई। इन तीनों से पूछताछ की गई। महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर नानपारा कस्बे के पानी टंकी निवासी शफी को शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए चारों चेन स्नेचरों ने लूट की वारदात करने की बात स्वीकार की है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस टीम एसएसआई कपिलदेव चौधरी, टिकोरामोड़ पुलिस चौकी प्रभारी ब्रह्मानंद सिंह, एसआई फिरोज अहमद, आरक्षी सत्यम और आशुतोष पाल आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ