महसी (बहराइच)। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव गुरुवार दोपहर बाद बाढ़ प्रभावित महसी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने शारदासिंहपुरवा बाढ़ चौकी पर चौपाल लगाकर बाढ़ व कटान पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर विस्थापितों ने घर, खेत नदी में समाहित होने की बात कही। मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद तहसीलदार को प्रस्ताव बनाकर सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित करने को कहा। कहारनपुरवा गांव के भी बाढ़ व कटान पीड़ितों को जमीन खरीदकर बसाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाढ़ व कटान क्षेत्र का मुआयना किया। पता चला कि नदी कई स्थानों पर तेज कटान कर रही है। नदी और तटबंध के बीच फासला भी बहुत कम बचा है। इस पर आयुक्त ने सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता आरके पाल को स्टड व स्पर निर्माण का प्रस्ताव बनाने को कहा। यह भी कहा कि बाढ़ व कटान प्रभावित इलाकों में जहां विद्युतीकरण नहीं है। वहां बिजली की व्यवस्था की जाए।
बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान-एसवीएस रंगाराव
अगस्त 25, 2017
0
Tags

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ