Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:आयुष चिकित्सकों की बैठक में मुद्दों पर हुवा विमर्श


राकेश गिरी 
बस्ती। आयुष मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष डा.वी.के. वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में आयुष चिकित्सकों की समस्याओं, समान कार्य के लिये समान वेतन, समय से मानदेय भुगतान किये जाने आदि विन्दुओं पर विस्तार से विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये डा.वी.के. वर्मा ने कहा कि एकजुटता के आधार पर ही आयुष चिकित्सा अपने अधिकार हासिल कर सकेंगे। उन्होने आवाहन किया कि आयुष चिकित्सक पूरी क्षमता के साथ बाढ पीड़ितों का सहयोग करें और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाय। 
आयुष मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन की बैठक मंे संरक्षक डा. सतीश चन्द्र चौधरी, डा. जुनेद अहमद, डा. नफीस अहमद, डा. नवीन, डा. मेराज अहमद, डा. प्रदीप शुक्ल, डा. अजय कुमार श्रीवास्तव, डा. धर्मेन्द्र चौधरी, डा. धर्मेन्द्र कुमार, डा. ए.के. श्रीवास्तव, डा. आमिष कुमार, डा. सुनील सौरभ, डा. नफीस, डा. श्रद्धा सिंह, डा. संगीता, डा. अमित पाण्डेय, डा. विभा सिंह, डा. दिनेश कुशवाहा, डा. नीलम के साथ ही अनेक आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे