Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:जिलाधिकारी ने स्वास्थ केन्द्र लम्भुआ का किया औचक निरीक्षण


खुर्शीद खान 
सुलतानपुर।जिलाधिकारी हरेन्द्रवीर सिंह ने आज लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय सहायक शोध अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिनका एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये। 
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित सफाई का आभाव है, उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को समुचित सफाई कराने के निर्देश दिये। स्टाक में सभी आवश्यक दवायें उपलब्ध पायी गयी।  कुत्ता काटने का इन्जेक्शन समाप्त हो गया था, जिसे जिलाधिकारी ने उपलब्ध कराने हेतु सी.एम.ओ. को निर्देशित किया। निरीक्षण के समय जानकारी दी गयी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सर्जन तथा नेत्र सर्जन नहीं है। इस सम्बन्ध मे जिलाधिकारी ने सी.एम.ओ. को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। वैक्सीन उपलब्ध पायी गयी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि आशाओं के माह जुलाई तक मानदेय का भुगतान किया जा चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बनकर तैयार है , लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने के कारण अभी तक संचालित नहीं किया गया। इस सम्बन्ध में सी.एम.ओ. को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नये भवन में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कराना सुनिश्चित करायें। निरीक्षण में उपस्थित ग्रामीणों ने जानकारी दी कि रात्रि में चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सी.एम.ओ. को निर्देशित किया कि रात्रि में चिकित्साधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे