Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद :छत के कुंढे से फांसी लगा कर विवाहिता की मौत



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के  नगर पंचायत क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में 32 वर्षीय विवाहिता महिला शांती पत्नी रवी निषाद उर्फ नक्कन की संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर के कमरे में फांसी के फन्दे के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुॅची 100 नम्बर पुलिस एसएचओ आर पी सिंह डिप्टी एसपी अरविन्द चौरसिया ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को उतरवाकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस के कार्यवाही के दौरान मृतक शान्ती निषाद के मायके से माता पिता भाई आ गये थे। परिवारीजनों पर बेटी को फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगा रहे थे। मृतका के दो लडकी कोमल 12 वर्ष, प्रिया 10 वर्ष व एक पुत्र अर्पित डेढ वर्ष का है।
मृतका का पति रवी निषाद उर्फ नक्कन 10-15 दिन पूर्व बाम्बे से आकर बीमार पत्नी का इलाज कराकर शहर बाम्बे चला गया था। सूत्र बताते है कि मृतका सास ससुर से अलग-अलग रहती थी जो काफी दिनों से बीमार चल रही थी। घटना के दिन सुबह बच्चों के लिए भोजन आदि बनाकर स्कूल भेजा था। दोपहर के आस पास घर के कमरे में बोरी के उपर स्टूल रखकर छत के कुंढे से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना स्थल से लौटे डिप्टी एसपी अरविन्द चौरसिया ने बताया कि मामला आत्म हत्या का लग रहा है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जो भी आवश्यक होगा मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे