Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गांव में प्रधान और दारोगा जी से हुआ विवाद,दारोगा ने की प्रधान की पिटाई....हुवा हंगामा


सत्येन्द्र खरे 
यूपी में कौशांबी के  महेवाघाट थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में मुकदमे की विवेचना करने पहुंचे तो ग्राम प्रधान से और दारोगा में विवाद हो गया। नाराज दारोगा ने प्रधान की पिटाई कर दी। प्रधान की पिटाई होने के बाद दारोगा के खिलाफ लामबंद ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर में हंगामा किया। साथ ही एएसपी से शिकायत कर प्रकरण की जांच कराकर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मुबारकपुर ग्राम प्रधान दीनबंधू के साथ ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को बताया कि एक वर्ष पूर्व गांव की माया देवी पुत्री सुनील ने प्रेम विवाह कर लिया था। इससे उसके पिता छक्कू काफी नाराज हुए और सुनील के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया था। माया को आठ माह तक घर में रखा। बेटी के लाख चाहने के बाद भी उसे ससुराल नहीं जाने दिया। दो माह पूर्व किसी तरह से माया अपने ससुराल आ गई। इससे बाद उसने अपने पति के साथ महेवाघाट थाना पहुंचकर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि उसके पिता ने गर्भपात करा दिया था। तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे की विवेचना के लिए दारोगा विनोद कुमार गांव पहुंचकर माया देवी का बयान ले रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान व गांव के अन्य लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान दारोगा की प्रधान से नोकझोंक हो गई। प्रधान ने विरोध किया तो दारोगा ने प्रधान की पिटाई कर दी। इससे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दारोगा के खिलाफ एसपी आफिस में हंगामा किया। उन्होंने मामले की जांच कराकर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी से ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दोरागा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे