Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशाम्बी में कल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह




कौशांबी : जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होना है। इसके लिए जिला पंचायत को सजाया जा रहा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण के लिए मंच तैयार हो गया है। मंच के सजावट के लिए थाईलैड से फूलों मंगाया गया है। 
     जिला पंचायत के उप चुनाव में अनामिका सिंह को जीत मिली थी। सोमवार को वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगी। इसके लिए जिला पंचायत परिसर को सजाया जा रहा। जिला पंचायत की ओर से मंच को सजाने की जिम्मेदारी मंझनपुर कस्बा निवासी डेकोरेटर शिव कुमार को सौंपी गई है। शिव कुमार ने बताया कि मंच को सजाने के लिए थाईलैड से 400 पीस आरकेट फूल मंगाया गया है। इसके साथ ही पूना से एक हजार पीस जोराबेरा, दो हजार पीस इटैलियन गुलाब और पांच हजार गेंदे की फूल की माला,150 बुके विशिष्ट अतिथियों को देने के लिए मंगाया गया है। करीब 45 फिट लंबे और 22 फिट चौड़े मंच को बनाने का काम शुरू है। जो शपथ ग्रहण के लिए रविवार की रात बन कर तैयार हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे