Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा :मनकापुर के धुसवा में चोरो ने लगायी लाखो की चपत


गोंडा :रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ही गांव के चार घरों में लाखों रुपयों की संपत्ति चुरा ली और फरार हो गए घटना की सूचना पीड़ित परिवारों ने स्थानीय पुलिस को दी है              
बताया जाता है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा गांव के मजरे बिहारी सिंहपुरवा में कृष्णदेव शुक्ला व झिंकान वर्मा के घरों में घुसकर कमरों का ताला तोड़ डाला और लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया कृष्ण कुमार शुक्ला के घर के परिवार घर के बरामदे में सो रहे थे चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात कपड़े बर्तन और नगदी पर हाथ साफ कर दिया इसी तरह झिंकान वर्मा के घर भी अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण नगदी कपड़े और बर्तन चोरी कर लिया और फरार हो गए इसी क्रम में पड़ोस के मधईपुर मजरे में भी चोरो ने दो घरों में चोरी की। पहले चोरों ने द्वारिका के घर में छत के सहारे घुसकर कमरे का ताला तोड़ डाला और घर में रखे नगदी बर्तन आभूषण को साफ कर दिया इसी तरह अज्ञात चोरों ने रामअचल कोरी के घर में घुसकर हजारों रुपए का सामान पार कर दिया एक ही रात में 2 गांव के 4 घरों में चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मामले की तहकीकात की जाएगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे