सुनील गिरि
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जहाँ किसानों के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है वही हापुड़ विकास प्राधिकरण के अधिकारी किसानों का शोषण करने में पीछे नही है ताजा मामला हापुड़ विकास प्राधिकरण का है जहाँ एक किसान अपनी पत्नी के साथ 7 घण्टे से तेज बारिश में भी धरने पर है एक बड़ा सवाल ये भी की आज मेरठ कमिश्नर डॉ प्रभात हापुड़ विकास प्राधिकरण में निरक्षण कर रहे है जिसजे बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे है ओर दूसरी तरफ एक किसान अपने आवंटित भू खण्ड की मांग करते हुए धरना दे रहा है लेकिन उससे बारिश में भीगते हुए किसी को नही दिखाई दे रहा है या यूं कहें कि सभी देख कर भी अनजान बने हुए है
बतादे की किसान विनोद कुमार गांव सबली का रहने वाला है जसकी हापुड़ विकास प्राधिकरण ने अपनी खेती की जमीन के बदले एक 91 वर्ग मीटर का भूखण्ड आवंटित किया गया था लेकिन 6 साल गुजरने के बाद भी किसान को विकास शुल्क जमा करने जे बावजूद भी भूखण्ड नही दिया गया पीड़ित किसान ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि हम लोग सुबह 6 बजे से बारिश में भीग कर अपना हक मांग रहे है आज कमिश्नर साहब आये है जिनसे हम न्याय की उम्मीद है अगर इसके बाद भी हमे हमारा भूखण्ड नही मिला तो हम लोग हापुड़ विकास प्राधिकरण की छत से कूद कर आत्महत्या कर लेंगे जिसकी जिमेदारी हापुड़ विकास प्राधिकरण की होगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ