Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग ने कसी क़मर


पल्लवी त्रिपाठी 
महराजगंज:  जिले के स्वास्थ्य विभाग को चुस्त दुरुस्त करने आये मुख्यचिकित्सा अधिकारी क्षमा शंकर पाण्डे जो कब और कहाँ निकल जाये औचक निरीक्षण में किसी को कानों कान ख़बर नही होती है । अपने काम के प्रति लापरवाह रहने वाले डॉक्टर ,एएनएम और वार्ड ब्वाय को जब तक सूचना मिले तब तक मुख्यचिकित्सा अधिकारी वहाँ पहुँच कर उनकी क्लास लेना शुरू कर देते हैं ।

इस बावत  मुख्यचिकित्सा अधिकारी से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार हमें काम के पैसे देती है यदि हम अपने काम के प्रति ईमानदार नही रहेंगे तो कैसे होगा भ्रष्ट्राचार खत्म हो जायेगा  समाज मे डॉक्टर से लोगों को बहुत उम्मीदें होती हैं हमें उनके उम्मीदों से खिलवाड़ नही करना चाहिये।
अपने इसी काम करने के अंदाज में मुख्यचिकित्सा अधिकारी क्षमा शंकर पांडे आज सुबह निकल पड़े पनियरा स्वास्थ्य केन्द्र पर जहाँ वो वहाँ हर कक्ष का निरक्षण करते हुऐ वहाँ के सभी स्टॉप से बात की और कमियां पाये जाने पर फटकार भी लगाई  सारा लेखा जोखा लिख कर वहा से निकलकर जब मंसूरगंज स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचे तो अस्पताल चिकित्सक विहीन नजर  आया जबकि इस अस्पाताल में चार चिकित्सको की नियुक्ति है लेकिन  चारों डॉक्टर ग़ायब रहे  जिससे मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने लापरवाह चिकित्सको पर विभागीय कार्यवाही करते हुए चारों डॉक्टरों का वेतन रोक दिया है
मुख्यचिकित्सा अधिकारी के इस तरह के कार्य से वो लोगों में चर्चा भी बन रहे हैं और जनता ऐसे अधिकारी के काम को सराह रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे