चैपाल के दौरान डीपीएम एनएचएम डा. आरबी यादव ने बताया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता परम आवश्यक है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए इससे गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच होती रहेगी और उन्हेें बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त होते रहेंगे जो प्रसव के समय बहुत लाभकारी होंगे। प्रसव के पश्चात बच्चे को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध अवश्य पिलाना चाहिए जो बच्चे के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। उन्होंने गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल, टीकाकरण, कीड़े की दवा व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
डीपीआरओ राजेन्द्र प्रकाश ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस ग्राम में पूर्व में 50 स्वच्छ शौचालयों का पैसा दिया गया था जिसके सापेक्ष 47 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसके अतिरिक्त 50 और शौचालयों के गड्ढे खोदे गये हैं जिसमें 10 शौचालय मनरेगा योजना के तहत तथा शेष स्वच्छता मिशन के तहत बनाये जा रहे हैं। बेस लाइन सर्वे के अनुसार सभी को स्वच्छ शौचालय दिया जायेगा। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की कि खुले में शौच न करें। शौचालय बनवाकर उसका नियमित प्रयोग करें और जनपद को खुले में शौच मुक्त कराने में सहयोग करें। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
चैपाल के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती बन्दना, स्वागत गीत व स्वच्छता के महत्व पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया। जबकि छात्रों द्वारा आजादी गीत गाया गया। समाज सेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने गीत व शिक्षक संतोष सिंह ने काव्य रचना प्रस्तुत की। छात्रा नेहा मौर्य ने गीत, फखरपुर क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर प्रथम की छात्रा कु. तरन्नुम द्वारा सुन्दर स्वच्छता गीत तथा छात्र जुनेद द्वारा प्रभावी योगाभ्यास प्रस्तुत किया जिसपर प्रसन्न होकर जिलाधिकारी द्वारा नकद रूप से पुरस्कृत किया गया। चैपाल के अन्त में जिलाधिकारी ने ग्राम के श्रीमती संजू देवी, श्रीमती आरती, श्रीमती शीला व अन्य महिलाओं के स्वस्थ नवजात शिशु होने पर मां और बच्चे को माला पहनाकर सम्मनित किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण भी किया। चैपाल का संचालन शिक्षक संतोष सिंह ने किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी श्री सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर झिंगहाघाट का भ्रमण कर विसर्जन के लिए किये जा रहे साफ-सफाई व तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ओपी आर्य, पीडी डीआरडीए अभिमन्यु सिंह, डीसी एनआरएलएम राजेश जायसवाल, सीवीओ डा. बलवन्त सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल व अन्य अधिकारी, संजय सिंह व अन्य संभ्रातजन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्रामवासी, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ