Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद :लापरवाह लेखपाल निलंबित


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद :रुदौली तहसील में कार्यरत लेखपाल को राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया। एस डी एम रुदौली गिरजेश चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए लेखपाल को निलबित कर दिया। निलंबन की कार्रवाई से राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एस डी एम गिरजेश चौधरी ने बताया कि लेखपाल हनुमान प्रसाद रेछ में तैनात थे। आरोप है कि काफी समय से राजस्व कार्यों में लापरवाही बरत रहा था। सरकार की शीर्ष प्राथमिकता एंटी भूमाफिया की रिपोर्ट में भी लेखपाल हीला हवाली बरत रहा था। अवैध कब्जों को हटवाने में रूचि न लेने सहित शासकीय कार्यों में रूचि नहीं लेता था। एस डी एम ने बताया कि लेखपाल विभागीय बैठक में भी अनुपस्थित रहते थे। उनको नोटिस भी दी गई। और  
दो सप्ताह पहले स्पष्टीकरण भी तलब किया गया लेकिन  लेखपाल ने स्पष्टी करण का भी कोई जबाब नहीं दिया। लगातार अनुशासन हीनता से नाराज एस डी एम ने गुरूवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया । लेखपाल हनुमान प्रसाद पहले भी लापरवाही के आरोप में निलंबित हो चुके है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे