राकेश गिरी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने महेन्द्रनाथ पाण्डेय जैसे कर्मठी, सुयोग्य और कुशल संगठनकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से रमाकान्त ने कहा कि निश्चित रूप से उनके कुशल मार्ग दर्शन में भाजपा उपलब्धियों के नये आयाम विकसित करेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा।
भाजपा नेता अनिल मिश्र, लाल बाबू, संत प्रकाश तिवारी, पवन वर्मा, अरविन्द के साथ ही अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ