सत्येन्द्र खरे
कौशांबी : जिला जेल परिसर में बुधवार को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को साथियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। इसमें उनको छड़ी व गीता देखकर जीवन को सादगी से जीने की कामना की गई।
जिला जेल में तीन सालों से तैनात कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके कार्यकाल के अंतिम दिन साथी कर्मचारियों ने विदाई दी। जेलर बीएस मुकुल ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह का ऐसा स्वभाव था कि वह सेवानिवृत्त होने के बाद सब को याद आएंगे। इस दौरान डिप्टी जेलर संजय राय, डिप्टी जेलर ज्ञानलता पाल, डा. हिंदमणि मिश्रा, कंस्टेबल कमलेश आदि ने उनका स्वगत की उनकी अच्छे भविष्य की कामना की। इसी प्रकार सीएमओ कार्यालय परिसर में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएल जायसवाल को साथी कर्मचारियों व अधिकारियों ने विदाई दी। सीएमओ डा. दीपेंद्र मालवीय ने कहा कि जिस प्रकार से डा. जायसवाल ने जिले में नई ऊर्जा के साथ काम किया है। वह आने वाले दिनों तक लोग याद रखेंगे। जिले से उनका स्थानांतरण हुआ है इसलिए वह हमारे बीच से जा रहे हैं। जिस जिले में इनके जैसे अधिकारी होंगे वहां मरीजों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर डीपीएस पंकज सिंह, डीपीसी अभिषेक तिवारी, अजीत कुमार सिंह, अजय कुमार, अमित कुमार गुप्ता, अयोध्या प्रसाद सिंह, नागेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ