Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:दहेज लोभियों ने वैवाहिता को किया मौत के हवाले

रिपोर्ट:- अवँकित श्रीवास्तव


पयागपुर(बहराइच)।एक विवाहिता का शव देर रात उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी भनक पाकर शुक्रवार सुबह पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया है।
पयागपुर थाने के  मलूकसिंहपुरवा निवासी राजकुमार पुत्र रामू सब्जी बेचने का कारोबार करता है। वह बबया पुल के पास किराए के मकान में अपनी 23 वर्षीय पत्नी राधा के साथ रहता था। बीती रात राजकुमार घर लौटा तो उसने दरवाजा बंद देख पत्नी को आवाज लगाई पर किवाड़ नहीं खुला। इस पर सशंकित होकर वह पड़ोस के लोगों की मदद से घर के पिछले हिस्से से भीतर दाखिल हुआ। कमरे के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। राजकुमार का कहना है कि पत्नी राधा का शव छत से फंदे के सहारे लटक रहा था। उसने अपने परिवार व ससुरालीजनों को सूचना दी। 
मृतका के पिता मोहनपुर माफी निवासी धर्मराज परिजनों के साथ शुक्रवार की सुबह पहुंचा। बेटी के शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर उसने थाने को सूचना दी। धर्मराज ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी का दहेज के लिए मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। गुरुवार की रात उसकी बेटी की हत्या कर शव कुंडे से लटका कर खुदकुशी का षड्यंत्र रचा गया है। 

एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतका के पति राजकुमार, उसके ससुर रामू व सास सुशीला पर दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे