Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :आगनवाड़ी कार्यकत्रियो का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी


राकेश गिरी 
बस्ती ।  आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर मंगलवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। 
फूलमती चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। आंगनवाडी कार्यकत्रियों को उनका अधिकार मिले और सबसे पहले मानदेय वृद्धि 18 हजार करके उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाय। कहा कि जब तक प्रदेश नेतृत्व का निर्देश नहीं मिल जाता अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा। आंगनवाडी कार्यकत्रियां 8 घंटे सेवा देने को तैयार है। सरकार उन्हें उनके अधिकारों से वंचित न करे। 
धरने को आशा देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, एन.एच. अजनवी,  सुनीता दूबे, ममता चौधरी, ऊषा गुप्ता, प्रभावती चौधरी, इन्दिरा चौधरी, भाग्मनी दूबे, जोडावती सिंह, सरोज देवी, सुनीता वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि लम्बे समय से उपेक्षा का शिकार आंगनवाडी कार्यकत्रियों को उनका अधिकार मिले। 
कार्यक्रम में चन्द्रकला शर्मा, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह, कालिन्दी तिवारी, उर्मिला देवी, गीता जायसवाल, मुन्नी देवी, रामधारी देवी, गंगोत्री देवी, खुशनुमाबानों, ऊषा देवी, कुमुद कुमारी, प्रभावती देवी, विजयनन्दनी, मीना कुमारी, शशिकला, बिन्दू सिंह, मीरा, शीलावती, ऊषा चौधरी, मालती गुप्ता, वीना गौड़, आरती, नीलम पाल, चन्द्रावती सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे